BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलयुगी पिता: 2 बेटी और सास को घर में बंद कर लगाई आग, बेटियों के जन्म से था परेशान

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
500 झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के लोका गांव में पति ने पत्नी, दो मासूम बेटी और सास को घर में बंद कर बाहर से मकान में आग लगा दिया. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ पर घर आंशिक रूप से जल गया. पति बेटियों के जन्म लेने से पत्नी को अक्सर प्रताड़ित किया करता था. पत्नी के अनुसार, पति उसकी हत्या कर दूसरी शादी करना चाहता था. पत्नी ने पति के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. घटना शनिवार की देर रात की है.

घटना के संबंध में दिलीप सिंह की पत्नी गुड़िया ने बताया कि वो शादी के बाद से अपने मायके में ही पति के साथ रहा करती थी. इस दौरान उसकी दो बेटियों ने जन्म लिया. दिलीप बेटे के जन्म नहीं लेने से नाराज था और अक्सर इस बात को लेकर गुड़िया से लड़ा करता था. पिछले 6 माह से दिलीप अकेला ही अपने घर देवरी थाना क्षेत्र स्थित बेरिया में रह रहा था.

गुड़िया के अनुसार, उसके पिता कोलकाता में मजदूरी करते हैं और वो अपनी मां उर्मिला देवी और 6 साल व 4 साल की दो बेटियों के साथ यहां रहा करती थी. शनिवार की शाम दिलीप गांव आया और गुड़िया को घर से बाहर बुलाया. दिलीप ने गुड़िया को अपने ससुराल चलने की बात कही. गुड़िया ने मां को अकेला छोड़ ससुराल जाने से इंकार कर दिया और वापस घर आ गई.

इसी दौरान पीछे से दिलीप भी पहुंचा और घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद पेट्रोल छिड़क घर में आग लगा भाग गया. बाद में गुड़िया और उसकी मां ने शोर मचाया तो लोगों ने आग बुझा सभी को घर से बाहर निकाला. इधर, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार का कहना है कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चक्रधरपुर- चाईबासा मार्ग पर दो बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 3 की मौत, चार घायल

Next Post

WHO को मिले वुहान से ही कोरोना वायरस के फैलने के संकेत

Next Post
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण

WHO को मिले वुहान से ही कोरोना वायरस के फैलने के संकेत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d