बोकारो: बोकारो में पारिवारिक विवाद में बीएसएल से रिटायर्ड कर्मी की हत्या उसके बेटे ने कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने कहा कि यह खूनी खेल पर्स के लिए शुरु हुआ था.
जहां मृतक के बेटे ने अपने ही पिता की मशाला कूटने वाले मुशल से मारकर हत्या कर दी. उसने बताया कि बेटे ने बहुत बुरी तरह से अपने पिता को सिर पर मारा, जिसके बाद पूरा घर लहूलुहान हो गया और इसमें उसके पिता की मौत हो गई.
बता दें कि बेटे ने इतना जोरदार वार किया कि पिता पुरी तरह खून से सन गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. और जब इस क्रम में मां बचाने आई तो बेटे ने मां को लाठी से सिर पर मारकर घायल कर दिया.
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद तत्पर कार्यवाही करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
वहीं हत्यारे से सिटी डीएसपी पूछताछ कर रहे हैं. यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 की है.

