भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने (रामेश्वर उरांव के उस बयान पर की हर घर में हाथ है परंतु हर घर में कमल नहीं है ) कटाक्ष करते हुए कहा की समय बदल गया है अब उन सभी हाथों में कमल आ गया है. झारखंड में कांग्रेस ने जो हाथ दिखा दिखा कर लोगों को लूटने का काम किया था , उसका परिणाम लोकसभा 2019 में कांग्रेस समेत विपक्ष को भी मिलेगा.
बर्णवाल ने कहा कि 2019 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के हाथ बिल्कुल खाली मिलेंगे और झारखंड से एक भी सीट पर जनता कांग्रेस को जिताने नहीं जा रही है.
बर्णवाल ने कहा कि जो कांग्रेस जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर बंदरबांट करती है और अपने सभी गठबंधन के साथियों को चोर और महाचोर के नाम से उदाहरण देती है ऐसे कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को झारखंड की जनता अपने मजबूत हाथों से भरपूर स्वागत करेगी और झारखंड से भगाने का काम करेगी.
बर्णवाल ने कहा कि चुकी रामेश्वर उरांव जी पुलिस में रहे हैं इसलिए जल्दी पकड़ लिए कि सभी गठबंधन के नेता चोर हैं. लूटने के समय एक साथ और बंटवारे के समय झगड़ते हैं, जैसे मधु कोड़ा की सरकार बनाकर 38 सौ करोड़ की लूट सभी गठबंधन के नेताओं ने मिलकर की और बंटवारे के समय जब झगड़ा हो गया तो कई जेल चले गए.

