चेन्नई:- अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आये और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को अपनी राजनीति को जनसेवा का माध्यम करार देते हुए कहा कि यदि सिनेमा उनके राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो वह उसे छोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”यदि वे मेरे राजनीतिक करियर में बाधा बनती हैं तो मैं अपनी मौजूदा फिल्मों को पूरा करने के बाद सिनेमा छोड़ दूंगा .”
उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका आना ऐतिहासिक है क्योंकि वह उन 30 फीसद लोगों में से हैं जो राजनीति से बिल्कुल दूर रहे हैं.

