रांची: कमल जॉन लकड़ा को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. इस पद पर उन्हें अपने ही वेतनमान में नियुक्त और पदस्थापित किया गया है. इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया.

लकड़ा वर्तमान में राची के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

