BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलनाथ सरकार ने खो दिया है बहुमत: शिवराज सिंह चौहान

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in Uncategorized
कमलनाथ सरकार ने खो दिया है बहुमत: शिवराज सिंह चौहान

कमलनाथ सरकार ने खो दिया है बहुमत: शिवराज सिंह चौहान

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है.

चौहान ने यहां पत्रकारों से चर्चा में यह टिप्पणी की. चौहान से राज्य में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रमों को लेकर सवाल किया गया था. भाजपा नेता ने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है. यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है. लेकिन अब सच्चाई यह कि सरकार ने बहुमत खो दिया है. ऐसी सरकार कैसे विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण करवा सकती है और कैसे सत्र बुला सकती है.

दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने के लिए कहा. जैसे ही सिंधिया सड़क पर आए, तो सरकार ही सड़क पर आ गयी. उन्होंने कहा कि सिंधिया ने सदैव आम आदमी की आवाज उठायी. उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए ही कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की है.

एक अन्य सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि हफ्ते दस दिन में राज्य में परिवर्तन होगा. इसके पहले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार के पास बहुमत नहीं है. इस स्थिति में उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है.

भाजपा नेता आज यहां सिंधिया के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं. सिंधिया दोपहर बाद भोपाल पहुंचेंगे और बड़ी रैली के रूप में उन्हें विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में लुढ़का रुपया, आई भारी गिरावट

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, विदेश से आए लोगों की निगरानी जारी

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, विदेश से आए लोगों की निगरानी जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, विदेश से आए लोगों की निगरानी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d