BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलनाथ ने PM मोदी से की मुलाकात

by bnnbharat.com
October 5, 2019
in समाचार
कमलनाथ ने PM मोदी से की मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बता दें कि इस मुलाकात में कमलनाथ ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का ब्यौरा दिया और नौ हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार से सहायता मांगी.

मुख्यमंत्री ने एक केंद्रीय अध्ययन दल प्रदेश में नुकसान का जायजा लेने के लिए फिर से भेजने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का ज्ञापन सौंपा.

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर खरीफ फसलों को जो क्षति पहुंची है, उससे पूरा देश प्रभावित होगा, क्योंकि मध्यप्रदेश में उत्पादित फसलें पूरे देश की जरूरतें पूरी करती हैं. अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण प्रदेश को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को मदद देने का आश्वासन दिया है.

इसी क्रम में कमलनाथ ने राज्य में हुई बारिश का ब्यौरा देते हुए बताया कि, “राज्य में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. मालवा क्षेत्र के मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा अत्यधिक वर्षा के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. धान को छोड़कर सभी फसलें प्रभावित हुई हैं. लगभग एक लाख मकानों को नुकसान पहुंचा है. लगभग 1100 किलोमीटर सड़क मार्ग और 1700 से अधिक पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं.”

कमलनाथ ने राष्ट्रीय राहत कोष (एनडीआरएफ) से 6621.28 करोड़ रुपये और अधोसंरचना पुनर्निर्माण के लिए 2285.88 करोड़ रुपये तत्काल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि किसानों और अन्य प्रभावितों को तत्काल मदद दी जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएनएन खासः ब्यूरोक्रेट्स से एएसओ तक सैर–सपाटे पर, कोई तुर्की तो कोई दक्षिण कोरिया की कर रहा सैर

Next Post

डोभाल के बाद पीएम मोदी करेंगे सऊदी अरब का दौरा

Next Post
डोभाल के बाद पीएम मोदी करेंगे सऊदी अरब का दौरा

डोभाल के बाद पीएम मोदी करेंगे सऊदी अरब का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d