नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां न तो गृह मंत्री है और न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने इस गंभीर बीमारी को लेकर काफी पहले ही चिंता जाहिर की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा राहुल गांधी द्वारा COVID-19 पर चिंता व्यक्त करने के 40 दिन बाद देश में लॉकडाउन किया गया.
उन्होंने कहा, ‘बीजेपी मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री या गृह मंत्री है.’

