BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलनाथ ने कहा, बजट निराशाजनक व हवाई सपने दिखाने वाला

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
कमलनाथ ने कहा, बजट निराशाजनक व हवाई सपने दिखाने वाला

कमलनाथ ने कहा, बजट निराशाजनक व हवाई सपने दिखाने वाला

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश(भोपाल): आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह बजट निराशाजनक व हवाई सपने दिखाने वाला है. सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के हितों के साथ कुठाराघात किया है.

केंद्रीय करों से प्रदेश को मिलने वाली हिस्सेदारी में 11 हजार 556 करोड़ रुपए की कटौती पुनरीक्षित अनुमान में की गई है. पिछली 2677 करोड़ रुपए की कटौती मिलाकर प्रदेश की हिस्सेदारी में 14 हजार 233 करोड़ रुपए की कटौती की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया में यह बात कही. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट भाषण तो लंबा दिया, लेकिन बजट पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल बनकर रह गया. इसमें गांव-गरीब, किसान, युवा, रोजगार व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं है.बेरोजगारी दूर करने के लिए तथा युवाओं को रोजगार देने का कोई जिक्र बजट में नहीं है.

किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला सपना हमेशा की तरह इस बार भी दिखाया गया है. कई पुरानी योजनाओं को आम बजट में सजाकर दोबारा शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ने देश के विकास, प्रगति के रोडमैप और गिरती अर्थव्यवस्था व महंगाई को रोकने की कार्ययोजना का पूरी तरह से बजट में अभाव नजर आया है.

आम बजट पर प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में मप्र को केंद्रीय करों से 55 हजार करोड़ रुपए मिले थे. हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार ने जो वादा बजट में किया था. कम से कम वह तो पूरा करेगी, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया, वह मप्र के हितों पर कुठाराघात करने वाला है.

बजट में केंद्र सरकार ने पहले 63 हजार करोड़ रुपए देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन जुलाई 2019 में 2700 करोड़ की कटौती कर दी. आज के बजट में रही-सहीं उम्मीदें भी टूट गईं. पिछले साल के मुकाबले पांच हजार करोड़ रुपए कम उस सूरत में देना, जब पूर्व भाजपा सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है. ऐसे में यह बजट मप्र की जनता के साथ धोखा है.

कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय बजट से महंगाई कम होने के दावों पर कहा जब उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत कम नहीं हुई तो महंगाई कम कैसे हो गई. जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महंगाई घटी नहीं, बल्कि बढ़ी है. केंद्र सरकार बजट के नाम पर देश की जनता को धोखा दे रही है. युवाओं और किसानों पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.

केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम बजट में मध्यप्रदेश की योजनाओं की कॉपी कर रही है. खेल व युवक कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़े हैं. बजट के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बजट मोदी सरकार के दावे के विपरीत है. उन्होंने फिल्मी गाना भी सुनाया कि सखी सैंया तो बहुत कमात है, महंगाई डायन खाय जात है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहर में गिरी कार, छह छात्र-छात्राएं डूबे

Next Post

सड़क हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

Next Post
सड़क हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

सड़क हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d