शशिभूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी परिजनों ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनकी 8 वर्षीय बच्ची शाम 8:00 बजे खाना खाकर बाहर खेलने को निकली थी. थोड़ी देर बाद दर्द से कहारती रोती बिलखती हुई घर वापस आए तो उसय के कपड़े व शरीर खून से सने हुये थे.
पूछने पर उसने बताया कि घर के बाहर खेलते समय गांव का पड़ोसी राम प्रेम पुत्र मेवाराम जाटव अपने मकान जो मेरे घर के पास ही बना है वो मुझे ले गया और गलत काम किया.
सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर्णा गौतम कटरा थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंचे आरोपी की तलाश में दबिश दी, परंतु आरोपी मौके से फरार हो गया.
बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने बताया बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि गांव के युवक राम प्रेम ने 8 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और बच्ची के संग बलात्कार किया है.
पुलिस ने देर रात पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

