BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कामधेनु आयोग के अध्यक्ष का दावा- गाय का गोबर रोक सकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमाल

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
कामधेनु आयोग के अध्यक्ष का दावा- गाय का गोबर रोक सकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गाय के गोबर को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं, जिनको लेकर कई बार विवाद भी हुआ है. वहीं, एक बार फिर गाय के गोबर लेकर दावा किया गया है कि यह एंटी रेडिएशन (विकिरण विरोधी) है. दरअसल, इस बार यह दावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया की तरफ से किया गया है. 

सोमवार को ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ के राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान वल्लभभाई कथीरिया ने गाय के गोबर से बनी एक चिप का अनावरण किया और दावा किया कि यह मोबाइल हैंडसेट से निकलने वाले रेडिएशन को काफी कम कर देता है.
कथीरिया ने कहा, देखिए यह एक रेडिएशन चिप है. आप इसे अपने मोबाइल में रख सकते हैं. हमने देखा है कि यदि आप इस चिप को अपने मोबाइल में रखते हैं, तो यह रेडिएशन को काफी कम कर देता है. अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस चिप को गौसत्व कवच का नाम दिया गया है. गौसत्व कवच को गुजरात के राजकोट स्थित श्रीजी गौशाला द्वारा निर्मित किया गया है. 

कथीरिया ने कहा, आपने कुछ दिन पहले सुना होगा कि अभिनेता अक्षय कुमार … उन्होंने गाय का गोबर खाया है. आप इसे खा सकते हैं. यह एक दवा है. लेकिन हम अपने विज्ञान को भूल गए हैं. उन्होंने कहा, अब हमने एक शोध परियोजना शुरू की है. हम इन विषयों पर शोध करना चाहते हैं जिन्हें हम एक मिथक मानते हैं.  

गाय के गोबर से बने अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए आरकेए के अध्यक्ष ने कहा, गाय का गोबर एंटी रेडिएशन है. यह सभी की रक्षा करता है, यदि आप इसे घर लाते हैं तो आपका स्थान रेडिएशन फ्री हो जाएकामधेनु आयोग के अध्यक्ष का दावा- गाय का गोबर रोक सकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमालगा. यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है. 

कथीरिया ने बताया, 500 से अधिक गौशालाएं इस तरह के एंटी-रेडिएशन चिप्स का निर्माण कर रही हैं. एक चिप की कीमत 50 से 100 रुपये के बीच है.एक व्यक्ति तो ऐसे चिप्स को अमेरिका में निर्यात कर रहा है, जहां वह इसे 10 डॉलर प्रति चिप की दर से बेच रहा है. 

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है. केंद्र द्वारा छह फरवरी, 2019 को इस आयोग को स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य ‘गायों का संरक्षण और विकास’ है. केंद्रीय बजट 2019-20 में इसकी घोषणा की गई थी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनावी गतिविधियों पर रहेगी नजर, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान हमारी प्रतिबद्धता है: चुनाव प्रेक्षक

Next Post

सुशांत केस में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत 7 हस्तियों को मुजफ्फरपुर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

Next Post
SSR CASE: AIIMS ने उठाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, कहा-‘हत्या के एंगल से जांच हो’

सुशांत केस में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत 7 हस्तियों को मुजफ्फरपुर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d