BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलेश तिवारी मर्डर केस: 11 सूत्री मांगों को लेकर परिजनों ने सीएम योगी से की मुलाकात

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in समाचार
कमलेश तिवारी मर्डर केस: 11 सूत्री मांगों को लेकर परिजनों ने सीएम योगी से की मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदू पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या मामले में रविवार को पीड़ित परिजन सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की है. कमलेश तिवारी के परिजनों ने सीएम योगी के सामने अपनी 11 मांगें रखी हैं. पीड़ि‍त परिजन सीएम से लखनऊ में कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं परिजन ने खुर्शीद बाग का नाम बदलकर कमलेश बाग रखने की भी मांग की गई है. परिजनों ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई है.

बता दें कि बीते शुक्रवार को ही हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गुजरात से तीन और यूपी से दो लोगों को एटीएस गिरफ्तार किया गया है. यूपी के बिजनौर के दो मौलानाओं को भी अरेस्ट कर लिया है.

बता दें साल 2015 में इन दोनों मौलानाओं ने कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वालों को डेढ़ करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान किया था. इससे पहले कमलेश तिवारी के बेटे सत्यम तिवारी को सीएम योगी ने अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया था. सत्यम तिवारी ने कहा, ‘हमें मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ में मिलने के लिए बुलाया है.’

इस हत्याकांड के बाद शनिवार को सीएम योगी ने पहली बार में बयान दिया. उन्होंने सख्ती दिखाते हुए भय और दहशत पैदा करने वाले जो भी अराजक तत्व हैं उनके मंसूबों को कुचलकर रख देंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा इस घटना में शामिल किसी भी शख्‍स को बख्‍शा नहीं जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची समेत चार जिलों में अगले दो घण्टों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

Next Post

Bigg Boss 13: इस वीकेंड नॉमिनेट हो सकते हैं ये सदस्य

Next Post
Bigg Boss 13: इस वीकेंड नॉमिनेट हो सकते हैं ये सदस्य

Bigg Boss 13: इस वीकेंड नॉमिनेट हो सकते हैं ये सदस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d