BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी ने ID हैक बताकर डिलीट किया FB अकाउंट

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी   ने ID हैक बताकर डिलीट किया FB अकाउंट
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: चारों तरफ दुष्कर्म की खबरों ने हाहाकार मचा रखा है. चाहे वो कोई सड़क पर चलती आम महिला हो या कोई सेलिब्रिटी. इसी तरह का एक मामला सामने आया है. दरअसल शनिवार को सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था. अभिनेत्री के इस पोस्ट पर एक वकील ने उन्हें सरेआम दुष्कर्म की धमकी दे डाली.

दरअसल नवरात्रि के पहले दिन कंगना रणौत ने अपनी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर साझा की थीं. इसी पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, ‘कौन-कौन नवरात्रि का व्रत रख रहा है? आज के नवरात्रि उत्सव में क्लिक की गयीं तस्वीरें, मैं भी व्रत कर रही हूं. इस बीच मेरे ऊपर एक और एफआईआर हो गई है. महाराष्ट्र में पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा है. मुझे ज्यादा याद मत करो, मैं वहां जल्द आऊंगी.’

कंगना रणौत के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया. इस बीच एक ऐसे शख्स के कमेंट पर सबकी नजरें ठहर गईं जिसमें कंगना को दुष्कर्म की धमकी दी गई थी. अधिवक्ता मेहंदी रेजा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘बीच शहर में दुष्कर्म किया जाना चाहिए.’

जब इस कमेंट पर बवाल हुआ तो मेहंदी रेजा ने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया था. मेहंदी ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘आज शाम को मेरी फेसबुक आईडी हैक हो गई और इससे कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं. यह किसी भी महिला या किसी समुदाय के बारे में मेरा विचार नहीं है. मैं भी बहुत सदमे में हूं और इसके लिए माफी चाहता हूं. मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरी माफी स्वीकार करें और मुझे क्षमा करें जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं. मुझे वास्तव में इसके लिए खेद है.’

जानकारी के मुताबिक, मेहंदी रेजा ओडिशा के झारसुगुडा डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता काम करते हैं. उन्होने भुवनेश्वर स्थित आर्या स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस की पढ़ाई की है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद मेहंदी ने अपनी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में जल्द शुरू होगा पहली इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

Next Post

लूट की नियत से घर में घुसे अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेता

Next Post
मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर छात्र का रेता गला

लूट की नियत से घर में घुसे अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d