BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंगना रणौत ने योगी के फैसले का किया समर्थन, शिवाजी महाराज से बताया अपने पूर्वजों का संबंध

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
कंगना रणौत ने योगी के फैसले का किया समर्थन, शिवाजी महाराज से बताया अपने पूर्वजों का संबंध
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: महाराष्ट्र सरकार से कंगना रणौत की तनातनी बरकरार है. कंगना सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं. इस बीच उन्होंने अपने पूर्वजों का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से बताया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि आगरा के मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा. कंगना ने मुख्यमंत्री के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए अपनी बात कही.

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा. आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं है. हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं. जय हिन्द, जय भारत.’ योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने दावा किया कि उनके पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से है.

कंगना लिखती हैं, ‘जिस तरह से महान नेता बाला साहेब ठाकरे के पूर्वज बिहार से आते हैं. उसी तरह कई थ्योरीज में महान शिवाजी महाराज का संबंध जयपुर के राजघराना से भी बताया गया है. मैं हिमाचल में पैदा हुई हूं लेकिन लेकिन मेरे पूर्वजों ‘रणौत’ का संबंध उदयपुर से है. हमारी कुल देवी मां अंबिका हैं.’ कंगना का ये ट्वीट महाराष्ट्र सरकार से विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

वहीं कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘एक महिला की करुणा और सौम्यता को अक्सर उसकी कमजोरी के रूप में लिया जाता है. कभी किसी को उस छोर तक ना ले जाएं कि उसके पास खोने के लिए कुछ ना बचे. आप उन्हें केवल स्वतंत्रता देते हैं लेकिन ये लोग ना केवल खतरनाक बल्कि घातक भी बन जाते हैं.’.

गौरतलब है कि मुंबई में पांच दिन बिताने के बाद कंगना रणौत सोमवार शाम मनाली अपने घर पहुंच गई हैं. कंगना सोमवार सुबह मुंबई से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं और यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए अपने घर पहुंचीं. कोविड 19 को देखते हुए अभिनेत्री अभी क्वांरटीन रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त दर्ज

Next Post

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-राज्य सरकार के कार्यों से खुश नहीं है

Next Post
चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-राज्य सरकार के कार्यों से खुश नहीं है

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-राज्य सरकार के कार्यों से खुश नहीं है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d