BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंगना रनौत ने ‘फटी जींस’ को बताया खराब, तो लोगो ने कर दिया ट्रोल

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in Uncategorized
कंगना रनौत ने ‘फटी जींस’ को बताया खराब, तो लोगो ने कर दिया ट्रोल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी न किसी मामले में चर्चा में बनी रहती हैं. बॉलीवुड से लेकर राजनीति के गलियारों तक कई मुद्दों पर राय जाहिर करती रहती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहने वाली कंगना अक्सर विवादों में घिर जाती हैं. कंगना का नया विवाद (controversy) ड्रेस को लेकर है. कंगना ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पुराने जमाने की महिलाओं की तस्वीर डाल कर पोस्ट क्या लिखा, लोग उनकी पुरानी फोटो धड़ाधड़ शेयर करने लगे.

दरअसल, कंगना रनौत ने भारत, जापान और सीरिया की तीन महिलाओं की प्राचीन काल की फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया है. हर महिला अपने अपने देश की पारंपरिक लिबास पहने हुई है.सन 1885 की इस फोटो को शेयर कर कंगना ने अपने ट्वीट में पुराने जमाने की महिलाओं के ड्रेस की तारीफ की है. कंगना ने इस फोटो को शेयर कर पोस्ट लिखा है ‘इन महिलाओं ने न केवल खुद का बल्कि अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व किया. आज के समय में ऐसे सफल लोगों की फोटो खींची जाती है, जो फटी हुई अमेरिकी जींस और पोछे जैसे ब्लाउज में दिखती हैं, ये किसी का नहीं करती हैं सिर्फ अमेरिकी मार्केटिंग का प्रतिनिधित्व करती हैं.’कंगना रनौत के ट्वीट करते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पुरानी फोटो खंगालने लगे. इतना ही नहीं कंगना की कुछ पुरानी फोटोज शेयर कर उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया. इन फोटोज में कंगना ने खुद ही फटी हुई जींस और वेस्टर्न कपड़े पहने हुए हैं. यूजर्स ने तो इन फोटो के साथ कंगना को हिप्पोक्रेट करार दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरान की जाएगी सत्ता? कहा -मेरे लोग बिक गए

Next Post

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके , जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

Next Post
जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप, तीव्रता 3.2

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके , जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d