BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जयललिता की बायोपिक में नजर आएंगी कंगना रानौत

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in Uncategorized
जयललिता की बायोपिक में नजर आएंगी कंगना रानौत
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के बाद तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी. वैसे तो ये सभी जानते हैं कि कंगना रानौत अपने हर किरदार में डूब जाती हैं. वह अपने किरदार को रियल बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं. कंगना रनौत ने थलाइवी के लिए तैयारी शुरू कर दी है. फिल्म में कंगना 4 अलग-अलग लुक में नजर आने वाली हैं. इसके लिए कंगना को प्रोस्थेटिक्स मेकअप की मदद लेनी पड़ेगी. इसी सिलसिले में कंगना की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई हैं. जिसमें वह अपने लुक टेस देते नजर आ रही हैं.

फिल्म के निर्माता, विष्णु इंदुरी ने पहले खुलासा किया था कि फेमस हॉलीवुड कलाकार, जेसन कॉलिंस थलाइवी में कंगना के लुक पर काम करेंगे. इसी के लिए कंगना रनौत कुछ समय पहले लॉस एंजलिस गई थी. अब उनके इस प्रोस्थेटिक्स मेकअप के लिए मेजरमेंट देते हुए कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

जानकारी के मुताबिक कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में कंगना रनौत प्रोस्थेटिक्स ग्लू में पूरी तरह से कवर नजर आ रही हैं. इस दौरान कंगना रनौत काफी एक्साइटेड दिखीं. फिल्म को लेकर कंगना का उत्साह उनके फेस पर साफ दिखाई दे रहा है.

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रोस्थेटिक्स मेकअप के लिए इस तरह से मेजरमेंट लिया जाता है. एक एक्टर के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इतनी सफोकेटिंग चीजों में भी कंगना काफी शांत नजर आ रही हैं.

आपको बता दें जयललिता की बायोपिक थलाइवी को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. इतना ही नहीं कंगना इस फिल्म के अलावा धाकड़ में भी नजर आएंगी. एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया कि ‘मणिकर्णिका’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी. उसके लिए उन्होंने तलवार चलाने की भी ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नये भारत के निर्माण में युवा शक्ति आगे आए : जे पी नड्डा

Next Post

टाना भगत समुदाय देश के ऐतिहासिक धरोहर हैं : मुख्य सचिव

Next Post
टाना भगत समुदाय देश के ऐतिहासिक धरोहर हैं : मुख्य सचिव

टाना भगत समुदाय देश के ऐतिहासिक धरोहर हैं : मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d