मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस कंगना रनौत मूवी माफियाओं के खिलाफ आक्रामक हो गई हैं. नेपोटिज्म से शुरूआत करने के बाद कंगना अब तक स्टार्स के ड्रग्स लेने के मामले और आउसाइडर्स के चुप्पी साधने तक पर उन्हें टारगेट बना चुकी हैं. हाल ही में कंगना ने ट्विटर के जरिए शिवसेना नेता संजय राउत से धमकी मिलने की बात कुबूली थी. साथ ही बड़बोली कंगना ने मुंबई की तुलना PoK से कर दी थी.
संजय राउत ने हाल ही में कंगना रनौत के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था. जिस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर उन्हें वापस ओपन चैलेंज दे दिया है.
वीडियो में कंगना रनौत कहती हैं, ‘संजय जी आपने मुझे कहा कि मैं हरामखोर लड़की हूं. आप तो जानते ही होंगे इस देश में हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं, कितनी लड़कियों पर एसिड फेंका जा रहा है, कितनी लड़कियों के साथ काम पर गलत व्यवहार हो रहा है. यहां तक की उनके खुद के पति उनके मुंह, नाक, जबड़ा तोड़ रहे हैं. आपको पता है इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार है मानसिकता जिसका आपने भौंडा प्रदर्शन पूरे देश के सामने किया है. इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी.’
कंगना ने आगे कहा कि, ‘संजय जी, आपने महिलाओं का शोषण करने वाले लोगों को सशक्त किया है. जब आमिर खान जी ने कहा था कि मुझे इस देश में डर लगता है, जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा तब उन पर किसी ने अभद्र टिप्पणी नहीं की थी.’

