नई दिल्ली:-आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस (republic day) मनाया जा रहा है. लेकिन आज 26 जनवरी को भारत की राजधानी दिल्ली (delhi) में तहलका मचा हुआ है. ट्रैक्टर रैली (tractor rally) की मंजूरी मिलने के बाद किसानों ने दिल्ली में हल्ला बोल दिया है. ऐसे में कई जगहों पर रैली बेकाबू होती हुई नजर आई और ऐसे में पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली है.किसानों की ट्रैक्टर रैली पर भड़की कंगना
किसानों ने कई जगह बैरिकेड्स को तोड़ दिए हैं. उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश भी की जिसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. अपने किसान साथियों पर लाठीचार्ज होते देख एक किसान ने तलवार लेकर पुलिसवालों को दौड़ा दिया.

