BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांवरियों विशेष सुरक्षा, भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: एस पी

by bnnbharat.com
July 13, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: पुलिस अधीक्षक एम. तमीलवाणन की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसपी ने थानावार विभिन्न प्रकार के लम्बित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि के अंदर लम्बित मामलों के निष्पादन करने, थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने, नियमित रुप से गश्ती करने आदि का निर्देश देते हुए मॉब लीचिंग की घटना को लेकर हमेशा सतर्क रहने और कहीं से इस तरह की सूचना मिलती है तो अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भू माफियाओं की अब खैर नहीं

बाद में पत्रकारों को बैठक की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि जिले में आये दिन कहीं न कहीं भूमि विवाद को लेकर झगड़े हो रहे है और मामला थाना पहुंच रहा है। इन भूमि विवाद में भू-माफियाओं का गहरा सांठगांठ रहता है, कई लोगों से इससे सम्बन्धित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि भूमाफिया पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गयी है, सभी थाना प्रभारियों से भू-माफियाओं (जमीन कारोबारी) की सूची की मांग की गई है। सूची मिलने के बाद उसकी समीक्षा किया जाएगा और उसके बाद जिस क्षेत्र में भूमि विवाद से सम्बंधित मामला थाना आएगा, उस क्षेत्र के भू-माफिया से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है।

कांवरियों के लिए विशेष पेट्रोलिंग

सावन माह में कोडरमा की रास्ते से देवघर जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा देने को लेकर हाइवे पेट्रोलिंग, पेयजल और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया की जून माह में विभिन्न थानों में 122 मामले दर्ज हुए, जिसमे 90 मामलों का निष्पादन किया गया ।झुमरीतिलैया शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पांच जगहों पर नो इंट्री लगाया जाएगा। इस मौके पर एएसपी अजय पाल, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के अलावे विभिन्न थानों के थानेदार मौजूद थे ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Next Post

बस और ट्रक में भिड़ंत, ट्रक चालक की घटनास्थल पर मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

Next Post

बस और ट्रक में भिड़ंत, ट्रक चालक की घटनास्थल पर मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d