BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रैली में मोदी मुर्दाबाद बोलनेवाले बच्चे को कन्हैया कुमार ने गोद में उठाया

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
रैली में मोदी मुर्दाबाद बोलनेवाले बच्चे को कन्हैया कुमार ने गोद में उठाया
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः जेएनयू में सरकार विरोधी नारेबाजी और आजादी की मांग करनेवाले कन्हैया कुमार पूरे बिहार में सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा निकाल पटना में एक बड़ी रैली की. अपनी यात्रा के समापन समारोह के रूप में कन्हैया ने पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ रैली आयोजित की.

तमाम सामाजिक हस्तियों के बीच कन्हैया कुमार के मंच पर जहां पीएम मोदी के खिलाफ जमकर भाषण कराए गए, वहीं कन्हैया कुमार ने मंच पर ही एक ऐसे बच्चे को उतार दिया जिसने पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया.

रैली के बीच इस बच्चे के भाषण का कन्हैया ने विरोध नहीं किया, बल्कि बाद में समर्थन के लिए उसे गोद में उठाकर जनता का अभिवादन करने लगे. संविधान बचाओ नारे के साथ आयोजित रैली में मंच पर खड़े इस बच्चे ने भीड़ के बीच आजादी के नारे लगाते हुए कई बातें कहीं.

इस दौरान इस बच्चे ने यह भी कहा कि अगर भारत में ताजमहल और लालकिला ना होता तो क्या पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति को गाय और गोबर दिखाते? मंच पर खड़ा बच्चा किसी कट्टरपंथी सभा की तरह नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुस्से के शब्द बोलता रहा और कन्हैया समेत तमाम मंचासीन अतिथि उसे सुनते रहे.

बाद में मंच पर भाषण देने के बाद वापस जा रहे इस बच्चे को कन्हैया ने गोद में उठा लिया और फिर जनता के बीच उससे अभिवादन भी कराया. इस बच्चे के भाषण के बाद कन्हैया खुद भी मंच पर आए और सीएए-एनआरसी और दिल्ली हिंसा के मुद्दों पर पीएम मोदी की जमकर आलोचना की.

अपने भाषण में कन्हैया ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए लोगों से राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान की दोस्ती का अनुकरण करके उनके एजेंडे को हराने का संकल्प करने का आह्वान किया.

कन्हैया ने बिहार विधानसभा में एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव पर भी नाखुशी जताई. कन्हैया ने कहा सरकार और विपक्ष दोनों खुद को बधाई देने में व्यस्त हैं. मैं अपनी बधाई भी देता हूं.

लेकिन उन सभी के लिए जो यहां मौजूद हैं, मैं कहूंगा कि यह आधी जीत है. जब तक एनपीआर की कवायद वापस नहीं ले ली जाती, हम गांधी के सविनय अवज्ञा से सबक हासिल कर अपने आंदोलन को विफल नहीं होने देंगे.

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली हादसे में मौत होने की बात निकली अफवाह, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

टी-20 विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं धोनी को : कपिल देव

Next Post
टी-20 विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं धोनी को : कपिल देव

टी-20 विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं धोनी को : कपिल देव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d