रांची: इस साल का सबसे कम तापमान राजधानी रांची के कांके में सोमवार को दर्ज किया गया. यहां पारा गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रविवार को तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
कांके का तापमान 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में कमी आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

