रांची: राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है.
सामान्य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है. दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखा जाता है.

