BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानपुर गोलीकांड: सबूत मिले तो पुलिसवालों पर भी दर्ज होगा हत्या का केस- आईजी

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in समाचार
कानपुर गोलीकांड: सबूत मिले तो पुलिसवालों पर भी दर्ज होगा हत्या का केस- आईजी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हुए एनकाउंटर के मामले में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश जारी है. मामले की जांच कर रही पुलिस कड़ी दर कड़ी आगे बढ़ रही हैं. एनकाउंटर की इस घटना के बाद चौबेपुर थाना शक के घेरे में आ गया है. वहीं इस मामले में पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल का कहना कि विकास दुबे के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, और जल्द ही सफलता हासिल होगी. उन्होंने कहा कि अभी पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में है. कितने पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से बात की, इस मामले की जांच चल रही है.

उन्होंने कहा कि विकास दुबे को पुलिस मूवमेंट की जानकारी कैसे मिली, इस पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारी हमारी जांच के दायरे में हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर हत्या का आरोप लगाया जाएगा. दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ 307 का मुक़दमा दर्ज़ किया जाएगा और बर्ख़ास्त भी होंगे.

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी विकास दुबे के दयाशंकर अग्निहोत्री नाम के एक साथी को पुलिस ने कल्याणपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

दयाशंकर ने कहा कि गत दो/तीन जुलाई की रात को बिकरू गांव में वारदात से पहले विकास दुबे के पास चौबेपुर थाने से किसी का फोन आया था, जिसके बाद उसने पुलिस से सीधे टक्कर लेने के लिए उसे एवं अन्य साथियों को फोन करके अपने घर बुलाया था.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री को किया नष्ट, प्राथमिकी दर्ज

Next Post

बॉर्डर हो या अस्पताल, हम तैयारी में पीछे नहीं रहते हैं: राजनाथ सिंह

Next Post
बॉर्डर हो या अस्पताल, हम तैयारी में पीछे नहीं रहते हैं: राजनाथ सिंह

बॉर्डर हो या अस्पताल, हम तैयारी में पीछे नहीं रहते हैं: राजनाथ सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d