गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: प्रदेश के कई आईपीएस के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं. इसमें कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का तबादला हरदोई एसपी के पद पर कर दिया गया. जबकि कानपुर देहात के नये पुलिस अधीक्षक बने 2009 बैच के आईपीएस केशव प्रसाद चौधरी को बनाया गया है. वह 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक के रूप में तैनात थे.

