BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकेश राहुल के टेस्ट से बाहर रहने पर कपिल देव ने उठाए सवाल

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
लोकेश राहुल के टेस्ट से बाहर रहने पर कपिल देव ने उठाए सवाल

लोकेश राहुल के टेस्ट से बाहर रहने पर कपिल देव ने उठाए सवाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान कपिल देव ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना की है. न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया था.

कपिल ने कहा, “हमें न्यूजीलैंड की तारीफ करनी होगी, वह शानदार क्रिकेट खेल रही है. तीन वनडे और टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली. अगर हम मैच को विश्लेषण करेंगे तो, मुझे समझ में नहीं आता कि कोई इतने बदलाव कैसे कर सकता है. हर मैच में लगभग नई टीम होती है. टीम में कोई भी स्थायी नहीं है. अगर स्थान को लेकर सुरक्षा की भावना नहीं है तो इसका असर खिलाड़ियों की फॉर्म पर पड़ेगा.”

भारतीय टीम का विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सज्जित बल्लेबाजी आक्रमण बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से विफल हो गया था. कोहली ने खुद बल्लेबाजी को हार का कारण भी माना था.

कपिल ने कहा, “बल्लेबाजी में कई बड़े नाम हैं लेकिन फिर भी आप दोनों पारियों में 200 का स्कोर नहीं कर सके, इसका मतलब है कि आपने स्थितियों से तालमेल नहीं बैठाया है. आपको ज्यादा से ज्यादा ध्यान रणनीति पर देना होगा.”

कपिल साथ ही लोकेश राहुल के टेस्ट टीम में न होने से नाराज हैं. राहुल को टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और इस सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 5-0 से मात दी थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वन विभाग होटल में मनाता है वर्ल्ड टाइगर डे, लेकिन झारखंड में बाघ कितने विभाग को पता ही नहीं

Next Post

युवक करता रहा नाबालिग से 2 वर्षों तक दुष्कर्म, 3 बार गोली खिलाकर कराया अबाॅर्शन

Next Post
युवक करता रहा नाबालिग से 2 वर्षों तक दुष्कर्म, 3 बार गोली खिलाकर कराया अबाॅर्शन

युवक करता रहा नाबालिग से 2 वर्षों तक दुष्कर्म, 3 बार गोली खिलाकर कराया अबाॅर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d