BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- सिर्फ भाषण, जीरो शासन

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in Uncategorized
2 महीने बाद आखिर कांग्रेस ने माना, CAA से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने जीडीपी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला है. कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के चुनावी नारे याद दिलाए हैं तो शासन को लेकर भी तंज किया है. पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है.

सिब्बल ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के चुनावी नारे याद दिलाए हैं और पूछा है कि मोदीजी क्या आपको आपकी बातें याद हैं. सिब्बल ने अच्छे दिन, सबका साथ सबका विकास नारे के साथ ही पीएम मोदी के संबोधनों में बार-बार कही गई उस बात का भी जिक्र किया है, जिसमें पीएम मोदी कहते थे कि आपने कांग्रेस को साठ साल दिए. मुझे सिर्फ़ साठ महीने दो.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने आगे लिखा कि पकौड़े तलने का वक्त आ गया है. साथ ही यह तंज भी किया कि वो भी नहीं बिकेंगे. उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिर्फ भाषण जीरो शासन. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जीडीपी के आंकड़े आए हैं. जीडीपी में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है.

जीडीपी शून्य से भी नीचे पहुंच गई है. सरकार ने इसे अनुमानों के अनुमानों के अनुरूप ही बताया है. सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा है कि अप्रैल से जून के बीच लॉकडाउन लागू था, इसलिए जीडीपी में गिरावट का अनुमान पहले से ही था. उन्होंने दावा किया कि जुलाई से सितंबर और अक्टूबर की दूसरी और तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था वी शेप में रिकवरी करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SSR CASE: प्रियंका सिंह की चैट्स आईं सामने, प्रियंका, सुशांत को कुछ दवाइयां लेने का दे रही थीं सुझाव

Next Post

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में स्थिरता

Next Post
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी गिरावट

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में स्थिरता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d