BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करण जौहर ने दीपिका की फिल्म से बनाई दूरी, शकुन बत्रा की फिल्म से नाम हटाने की चर्चाएं शुरू

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
करण जौहर ने दीपिका की फिल्म से बनाई दूरी, शकुन बत्रा की फिल्म से नाम हटाने की चर्चाएं शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: दिग्गज निर्माता निर्देशक करण जौहर के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटे गुस्से के करण आने वाली फिल्मों के लिए मुसीबतें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं. प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद करण जौहर कटघरे में है. रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ बनी उनकी फिल्म सूर्यवंशी से उनका नाम हटाए जाने की अफवाह गलत साबित हो चुकी है. अब उनकी शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने जा रही दीपिका पादुकोण की फिल्म से उनका नाम बतौर निर्माता हटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की शकुन बत्रा निर्देशित फिल्म की शूटिंग कोरोना के चलते बंद हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण स्थगित हो चुकी है. इस फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में इन्हीं गर्मियों में शुरू होनी थी. अब जबकि अनलॉक दो शुरू हो चुका है और उम्मीद बंधने लगी है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी, दीपिका ने अपनी इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. खुद को चुस्त दुरुस्त रखने और फिल्म के लिए फिट करने के लिए दीपिका ने योग सीखना शुरू किया है.

जानकारी के मुताबिक शकुन बत्रा के निर्देशन के लिए शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण का योग सीखना इस फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है.” ये भी कहा गया कि इस ट्रेनिंग का उनकी भूमिका के साथ कुछ संबंध हो सकता है और निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी के प्रति गोपनीयता बरकरार रखी हैं.

फिल्म के लिए लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए दीपिका की टीम की तरफ से साझा की गई इस सूचना में फिल्म के निर्माता करण जौहर का नाम कहीं नहीं है. यही नहीं जब इस बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि फिल्म के निर्माता कौन रहेंगे, इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश चल रही है.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही करण जौहर की फिल्म सूर्यवंशी के पोस्टर से उनका नाम हटाए जाने की बातें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने करनी शुरू की थीं. कहा गया कि करण जौहर के नाम को फिल्म के पोस्टर से इसलिए हटाया जा सकता है ताकि सुशांत को चाहने वाले इस फिल्म का बहिष्कार न करें.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित बताकर 7 साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post

बड़ी राहत: आयकर विभाग ने ITR फाइल करने की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई

Next Post
बड़ी राहत: आयकर विभाग ने ITR फाइल करने की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई

बड़ी राहत: आयकर विभाग ने ITR फाइल करने की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d