नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार बॉलीवुड को ठहराया जा रहा है. लोगों का यह मानना है कि सुशांत नेपोटिजम का शिकार हुए हैं और इस वजह से उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा. वहीं कुछ लोगों का यह दावा है कि सुशांत को कई बड़े बैनर ने बैन कर दिया था जिनमें से यशराज प्रोडक्शन, धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियाडवाला, टी-सीरीज, सलमान खान प्रोडक्शन, दिनेश वीजन, बालाजी फिल्म्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम शामिल था.
करण को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
ऐसे में जब सुशांत की मौत पर करण जौहर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया तो वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना होने लगी. ट्विटर पर भी boycottkaranjohar ट्रेंड करने लगा. इसी बीच अब करण को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.
दरअसल, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बुक ‘क्रैकिंग द कोडः द जर्नी इन बॉलीवुड’ का एक अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस किताब में आयुष्मान ने अपने स्ट्रगलिंग डेज की बातें शेयर की हैं. वहीं इस बुक के एक अंश में उन्होंने बताया कि आउट साइडर होने की वजह से कैसे करण जौहर से उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. इस अंश में लिखा हुआ है कि ‘जब आयुष्मान बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे तो उन्होंने एक बार करण जौहर का इंजरव्यू लिया था.
जब करण ने कहा था हम सिर्फ स्टार्स के साथ काम करते हैं…
इस दौरान आयुष्मान ने करण से उनका नंबर मांगा और बताया कि वे एक्टर बनना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने मुझे अपना लैंडलाइन नंबर दिया. मुझे उसी वक्त समझ जाना चाहिए था कि कुछ गड़बड़ है.’
आयुष्मान ने आगे लिखा कि ‘मैं काफी एक्साइटेड था और ये सोच कर बैठा था कि लाइफ सेट है. मैंने अगले दिन पूरी प्लैनिंग के साथ उन्हें सुबह 11 बजे कॉल किया. मुझे लगा कि वह ब्रेकफास्ट कर चुके होंगे और अब बात करने के लिए फ्री होंगे. लेकिन किसी ने फोन उठाया और कहा कि वो ऑफिस में नहीं है. दूसरे दिन मैंन फिर कॉल किया तो उन्होंने कहा कि वो बीजी हैं. जब मैंने तीसरे दिन फोन मिलाया तो उन्होंने बड़े कड़वे शब्दों में कहा कि हम सिर्फ स्टार्स के साथ काम करते हैं, और आप के साथ काम नहीं कर सकते हैं.’

