रांची: कोविड -19 के कहर से पूरा दुनिया परेशान है. इससे लड़ने के लिए समाज का हर हिस्सा आगे आ रहा है. इसमें खेल संघ और खिलाड़ी भी पीछे नहीं है. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी भी विभिन्न तरीके से इस लड़ाई में अपना सहयोग दे रहे हैं. इसी कड़ी में इमा कराटे टीम के बैनर तले सोमवार को करीब 300 से अधिक परिवारों के बीच राशन बांटा गया. रेंसी सुनील किस्पोट्टा अपने टीम के साथ राशन बांटने निकले.
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इमा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में रहने वाले इमा खिलाड़ियों की एक विशेष टीम का गठन किया है जो कि प्रत्येक दिन लगभग 100 ऐसे परिवार को रांची के विभिन्न स्थानों पर ढूंढेगा और उन्हें राशन का सामान उपलब्ध कराएगा जिन्हें इसकी सख्त आवश्यकता है.
Also Read This: 18 घंटे बाद हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में दफनाया गया कोरोना मरीज का शव
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी टीम का प्रयास ऐसे लोगों तक पहुंचना है जहां पर सरकारी सुविधा नहीं पहुंच पा रही है और लोगों को इसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीनियर प्रशिक्षकों को मनोनीत किया गया है जिनकी देखरेख में या कार्य होगा जिसमें इमा के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव, श्वेता हेंब्रोम, पिटर कच्छप, प्राकृत कुमार सिंह, स्वस्तिका तरफदार, रवि कुमार सिंह, उमा शंकर महतो आदि शामिल है.

