BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्बन T20 लीग: रविवार का दिन गेंदबाजों का रहा, बोकारो ब्लास्टर्स व धनबाद डायनेमोज जीते

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
कार्बन T20 लीग: रविवार का दिन गेंदबाजों का रहा, बोकारो ब्लास्टर्स व धनबाद डायनेमोज जीते
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: JSCA स्टेडियम में खेली जा रही कार्बन T20 लीग के छठे दिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के समक्ष चारों टीमों के बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए. हालात ये रहे कि कोई भी टीम T20 के मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 100 रन बना पाने में सफल नहीं हो पाई.

पहले मुकाबले में रांची रेडर्स 19.5 ओवर में 88 रन पर सिमट गई. विजयी लक्ष्य को प्राप्त करने में बोकारो ब्लास्टर्स को 19.3 ओवर लग गए. बोकारो ने मैच 5 विकेट से जीता. बोकारो के अंकित राज सिंह ने 42 गेंद पर 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने.

दूसरे मैच में पदक तालिका के टॉप में चल रही दुमका डेयरडेविल्स की के बल्लेबाज 8 विकेट खोकर मात्र 88 रन बना पाए. धनबाद डायनेमोज को 89 रन बनाने के लिए 18.2 ओवर का इंतजार करना पड़ा.

इस दौरान उसके सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. 23 गेंद पर 32 रन बनानेवाले नाजिम सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. छह दिन बाद सिंहभूम स्ट्राइकर्स, बोकारो ब्लास्टर्स व दुमका डेयरडेविल्स 4 मैच में 12 अंकों के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं.

गेंदबाजों का रहा जलवा, लीग के छठे दिन फेंका गया पहला मेडेन ओवर

रविवार गेंदबाजों के नाम रहा और लीग का पहला व दूसरा मेडेन ओवर फेंका गया. बोकारो के आशीष कुमार जूनियर ने पहला मेडन फेंका. दूसरे मैच में दुमका के रोनित सिंह ने भी मेडन ओवर फेंका.

रविवार को कुछ गेंदबाजों का विश्लेषण इस प्रकार रहा-

बोकारो ब्लास्टर्स के आशीष कुमार- 4-1-7-3

पंकज यादव- 4-0-9-2

रांची रेडर के मनीषी- 4-0-9-1

सोमवार के मुकाबले

9.30 बजे : जमशेदपुर जगलर्स vs धनबाद डायनेमोज़

1.30 बजे : बोकारो ब्लास्टर्स vs सिंहभूम स्ट्राइकर्स

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार अगर लैंड म्युटेशन बिल को विधानसभा में पेश करेगी, तो अब याचना नहीं रण होगा: भाजपा

Next Post

पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में राज्यपाल ने डीजीपी एमवी राव को राजभवन तलब किया

Next Post
पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में राज्यपाल ने डीजीपी एमवी राव को राजभवन तलब किया

पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में राज्यपाल ने डीजीपी एमवी राव को राजभवन तलब किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d