BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करीना ने प्रियंका के ऊपर किया कटाक्ष, कैटफाइट अब भी जारी

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in समाचार
करीना ने प्रियंका के ऊपर किया कटाक्ष, कैटफाइट अब भी जारी
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट देखने को मिलती हैं.और अगर बात करीना और प्रियंका की करें तो इनकी अन-बन बहुत पहले से चली आ रही है, जो समय समय पर देखने को मिल ही जाती है.  करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है. अब एक बार फिर करीना के बयान से ये जाहिर हुआ जब उन्होंने प्रियंका के ऊपर कटाक्ष किया.

एक इंटरव्यू के दौरान करीना से सवाल पूछा गया कि ‘बॉलीवुड में 50 साल का हीरो 20 साल की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहा होता है लेकिन 50 साल की एक हीरोइन को पर्दे पर हीरो की तरह रोमांस करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उस जोड़ी को अजीब कहा जाता है ‘ इस सवाल के जवाब में करीना ने प्रियंका और निक का उदाहरण दिया.

करीना ने कहा कि ‘यह लोगों की माइंड सेट की वजह से है. लोग इसी तरह की सोच रखते हैं. उनको लगता है कि 50 साल की औरत है तो तलाकशुदा होगी. अब मैं भी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच रही हूं. मैं जरूर फिल्मों में इस तरह के किरदार करूंगी और उस सोच को बदलूंगी. ‘

करीना आगे कहती हैं कि ‘मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी. यह असल जिंदगी में भी होता है. अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न. सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ. इसमें क्या बड़ी बात है. समाज में ये हो रहा है. अब निर्माताओं का भी माइंड सेट होना जरूरी है. ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों से बदलाव हो भी रहा है.’

साल 2018 में ‘कॉफी विद करण’ में भी जब दोनों साथ पहुंचे तो एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे थे. करीना ने प्रियंका के बोलने के अंदाज को लेकर कहा था कि ‘यह एक्सेंट कहां से मिला?’ इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा था- ‘वहीं से जहां सैफ अली खान को मिला. ‘ बता दें कि प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है. प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं. शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया लेकिन दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं. वहीं करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामिया मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी नहीं हैं छात्र

Next Post

‘राष्ट्रीय साइकिल अभियान’ किया गया रवाना

Next Post
‘राष्ट्रीय साइकिल अभियान’ किया गया रवाना

'राष्ट्रीय साइकिल अभियान' किया गया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d