मुंबई: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खानएक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक लाजवाब मां भी है. बेबो अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्शनल लाइफ को बैलेंस करना बखूबी जानती हैं. अगले साल जनवरी में करीना अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वहीं अब हाल ही में खबर आ रही है कि बेबो गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने वाली हैं.
इस बात की जानकारी खुद करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके बुक का टाइटल पेज शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘आज करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल की घोषणा करने का सबसे अच्छा दिन है. इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा. आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें. इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में पब्लिश करेंगे.
उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए. इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे. यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं, जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी.

