BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल का इस्तीफा

by bnnbharat.com
July 7, 2019
in समाचार
कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल  का इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस समय अमेरिका में हैं और शाम को उनके स्वदेश लौटने की उम्मीद है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता येदूयुरप्पा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आप राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जानते हैं। मैं अभी तुमकुर जा रहा हूं और शाम को 4 बजे लौटूंगा। देखिए और इंतजार करिए। मैं कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के बयानों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।’ विधायकों के इस्तीफा देने के बाद राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है।राजनीतिक घटनाक्रम  तेजी से बदल रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि 5 से 6 विधायक मेरे संपर्क में हैं और हर कोई पार्टी के लिए निष्ठावान है।कर्नाटक विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपने वाले 11 में से 10 विधायक चार्टर्ड विमान से मुंबई पहुंच गए हैं। इन इस्तीफों के साथ यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि बहुत जल्द नौ और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।

11:24 AM: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज जेडीएस लीडर एचडी देवे गौड़ा से उनके घर पर मिलने जाएंगे।

11:18 AM: कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल इस वक्त मुंबई में हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अब मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडूंगा। कोई भी मुझे मना नहीं सकता है।

10:57 AM: बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं 5-6 विधायकों के संपर्क में हूं लेकिन मैं सारी जानकारियां प्रकट नहीं कर सकता हूं। पार्टी के प्रति हर कोई निष्ठावान है। यह किसी व्यक्ति का मेरे प्रति वफादारी का सवाल नहीं है। हर किसी को पार्टी के प्रति वफादार रहने की उम्मीद है।

10:52 AM: रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैं इस्तीफा देना नहीं चाहता था क्योंकि मैं पिछले 46 सालों से कांग्रेस के साथ हूं। मेरे विकास में पार्टी भी जिम्मेदार है। मैं आज भी कांग्रेस पार्टी में हूं, केवल एक विधायक के तौर पर मैंने इस्तीफा दिया है।

10:42 AM: रामालिंगा रेड्डी के इस्तीफा देने पर खडगे ने कहा है कि वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक बेंगलुरु में कांग्रेस को संभाला है। अब देखते हैं कि उनकी क्या शिकायतें हैं और हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।

10:38 AM: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि मैं हमेशा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन चाहता हूं। हमें तोड़ने के लिए इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोपा अमेरिका : चिली को हराकर अर्जेटीना ने हासिल किया तीसरा स्थान

Next Post

करनाल डॉक्टर हत्या मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

Next Post
करनाल डॉक्टर हत्या मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

करनाल डॉक्टर हत्या मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d