BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक का सियासी संकट: कुमारस्वामी सरकार के किस्मत का फैसला

by bnnbharat.com
July 23, 2019
in समाचार
कर्नाटक का सियासी संकट: कुमारस्वामी सरकार के किस्मत का फैसला

A view of Joint session at Vidhana Soudha in Bangalore on Wednesday. –KPN ### Joint session at Vidhana Soudha

Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक का सियासी नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी देर रात तक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस और बीजेपी विधायकों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही. बीजेपी विधायक विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर अड़े रहे. बाद में स्पीकर रमेश कुमार ने सदन को स्थगित कर दिया और आज यानी मंगलवार को शाम 6 बजे तक वोटिंग कराने का आश्वासन दिया. कर्नाटक में सोमवार को भी कुमारस्वामी की सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं हुई. संशय के बीच सदन की कार्यवाही आधी रात तक चली. बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा वोटिंग कराने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन विश्वास प्रस्ताव को लेकर तीन दिन से जारी बहस खत्म नहीं हुई. हंगामे के बीच स्पीकर रमेश कुमार ने विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. मंगलवार को भी विश्वास मत पर बहस होगी. इसके बाद शाम 6 बजे तक विश्वास मत पर वोटिंग होगी.

इससे पहले सदन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया बोलेंगे. फिर उसके बाद अन्य लोग अपनी बात रखेंगे और उसके बाद वोटिंग होगी. कोई जल्दी नहीं, एक दिन में कुछ नहीं बदलेगा.

कांग्रेस नेता और मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस दिया है, उन्हें आज यानी मंगलवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है. बीजेपी उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा और उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. भारत के संविधान के अनुसार, अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आपको सदस्य नहीं बनाया जा सकता.

सोमवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के इस्तीफे की खबर आई थी. इस कथित इस्तीफे पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि मुझे पता चला है कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है. मैं नहीं जानता कि कौन मुख्यमंत्री बनने को इतना उतावला है. किसी ने मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मैं पब्लिसिटी के लिए इस गिरे हुए स्तर से हैरान हूं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनभद्र हत्याकांड मामला : 1955 के दस्तावेज गायब

Next Post

मुख्यमंत्री ने मेकॉन और एचईसी के सभी कर्मियों को दी बधाई…. कहा झारखंडवासियों के लिए यह गौरव का क्षण

Next Post
मुख्यमंत्री ने मेकॉन और एचईसी के सभी कर्मियों को दी बधाई…. कहा झारखंडवासियों के लिए यह गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री ने मेकॉन और एचईसी के सभी कर्मियों को दी बधाई.... कहा झारखंडवासियों के लिए यह गौरव का क्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d