BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक संकट : स्पीकर बोले- किसी विधायक ने मुझसे सुरक्षा नहीं मांगी

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
कर्नाटक संकट : स्पीकर बोले- किसी विधायक ने मुझसे सुरक्षा नहीं मांगी
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार गिराने के लिए बागी विधायकों को बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों के बीच स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा कि किसी विधायक ने उनसे सुरक्षा नहीं मांगी है। विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता एचके पाटिल ने स्पीकर से शहर से बाहर डेरा डाले विधायकों को लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की मांग की। इस पर स्पीकर ने कहा कि किसी विधायक या उनके परिजनों ने मुझसे सुरक्षा नहीं मांगी है, ऐसे में यह मुद्दा यहीं खत्म हो जाता है। इससे पहले, दिनभर हंगामे के बीच शाम को राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने के लिए दी गई दो समयसीमा समाप्त होने के बाद वोटिंग नहीं हो सकी तो स्पीकर ने कहा कि अब चर्चा बहुत हो चुकी है। मैं प्रक्रिया आज ही पूरी करना चाहता हूं। मैं इसे लंबा खींचने का दोषी नहीं बनना चाहता। चर्चा के दौरान भाजपा विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि वोटिंग को लंबा खींचने से विधानसभा की शुचिता खत्म हो जाएगी।  कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि विश्वास मत पर वोटिंग के लिए भाजपा इसलिए जोर दे रही है क्योंकि वह बागी विधायकों को खरीद चुकी है। वोटिंग बहस पूरी होने के बाद होती है। बहस सोमवार तक चल सकती है, जिसके बाद वोटिंग होगी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में चल रहे सियासी संकट का मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि विधानसभा की स्वतंत्रता खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार है, वहां भाजपा उन्हें गिराने की साजिश रच रही है। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता को सदन में मुद्दा उठाने की अनुमति दी है, लेकिन वह किसी विधानसभा या किसी सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में नहीं बोल सकते।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस को कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल से मिलने की इजाजत दी, जो यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने पाटिल का बयान दर्ज किया है। इससे पहले पाटिल ने कर्नाटक के स्पीकर केआर रमेश कुमार को पत्र लिखकर इस बात से इनकार किया था कि भाजपा ने उन्हें अगवा किया है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची टाटा सड़क मार्ग में दुर्घटना,तीन कॉलेज विद्यार्थी घायल

Next Post

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी हिरासत में

Next Post
सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी हिरासत में

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d