रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से पूरे भारत सहित बिहार में भूचाल मचा हुआ है. सीतामढ़ी में करणी सेना ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह शिवसेना सांसद संजय राउत तथा अजय सेंगर पर एफआईआर के लिए आवेदन दिया है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से जिस तरह से मुम्बई पुलिसिया तंत्र कटघरे में दिखा उस पर कई सवाल खड़े हुए. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुंबई पुलिस द्वारा जिस तरह से लापरवाही दिखाई है. जांच करने गयी बिहार पुलिस को जिस तरह से मुंबई में साजिश के तहत दुर्व्यवहार कर क्वॉरेंटाइन किया गया तथा सुशांत सिंह राजपूत मामले में निष्पक्ष जांच करने के बजाए सुशांत के हत्यारों को मुंबई पुलिस बचाती रही उस सभी मुद्दों को लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने डुमरा थानेदार नवलेश आज़ाद को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
एफ आई आर के लिए दिए आवेदन में आनंद विहारी सिंह ने लिखा कि मुझे विभिन्न न्यूज़ चैनल के माध्यम से या ज्ञात हुआ कि प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु उपरांत हो रही जांच को एक षड्यंत्र के तहत मुंबई पुलिस कमिश्नर एवं उनके जांच अधिकारी इस मामले को गलत दिशा में ले जाकर इस जांच को लंबा कर रहे हैं एवं घटना के तथ्यों को छुपा रहे हैं एवं नष्ट कर रहे हैं.
इस कांड में दोषी को बचाने की कोशिश मुंबई पुलिस कर रही है दूसरी तरफ शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है उसके लिए उनके परिवार सहित पूरे बिहार वासियों का मानहानि हुआ है आनंद विहारी सिंह ने आगे लिखा कि इन सभी कारणों से मुझे काफी मानसिक रूप से आघात पहुंचा है.
इसलिए मैं आपके समक्ष सुसंगत धाराओं में इन सभी लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की प्रार्थना करता हूं जिसको लेकर आनंद विहारी सिंह ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. शिवसेना सांसद संजय राउत मुंबई पुलिस कमिश्नर तथा अजय सिंगर पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है. डुमरा थाना प्रभारी नवलेश ने आजाद ने आवेदन स्वीकार भी कर लिया है आवेदन देकर मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय रावत पर कार्रवाई की मांग की है.

