रांची: सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले को लेकर करणी सेना ने मंगलवार की शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर कैंडल मार्च निकाला मार्च में शामिल करणी सेना के सदस्यों ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की साथी सुशांत सिंह राजपूत के मौत के जिम्मेदार लोगों को फांसी देने की भी मांग की शरद पवार मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए मौके पर करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह महिला अध्यक्ष बबीता सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विक्टोरिया कच्छप सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

