BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर लगातार जारी, एक साथ मिले 45 कोरोना संक्रमित

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर लगातार जारी, एक साथ मिले 45 कोरोना संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: कोरोना का कहर लगातार बढ़ना जारी है. रविवार को भी करीब चार दर्जन नये मामले सामने आये हैं. इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो जूनियर डॉक्टर, तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, दो आरपीएफ जवान, रिजर्व पुलिस लाइन का एक जवान शामिल हैं.

त्रिवेणी बांध के एक परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव आए हैं. इनमें तीन बच्चे और एक युवती है. इस तरह कुल 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें छह लोगों में एंटीजन टेस्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई है. जबकि सात की जांच प्राईवेट लैब में हुई है.

बाकी सभी में कोरोना की पुष्टि मेडिकल कॉलेज ने की है. कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ० ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की. कहा कि रविवार को आए मामलों के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 623 हो गई है.

एसआरएन चिकित्सालय में हफ्ते भर पहले सर्जरी इमरजेंसी का एक जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव आया था, उसके बाद आर्थो विभाग के तीन डॉक्टर पॉजिटिव आए रविवार को भी आर्थो और सर्जरी विभाग से एक-एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाया गया.

इसके साथ ही एसआरएन का 53 वर्षीय व 27 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक अन्य 24 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित है.

शनिवार को एसआरएन के पांच कर्मचारी पॉजिटिव आये थे. इस तरह से तीन दिनों में यहां कुल 14 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं. उधर, त्रिवेणी बांध इलाके में रहने वाले एक परिवार से पांच वर्ष का बच्चा,10 व 11 वर्षीय बच्ची और 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव आए हैं इसके अलावा तुलारामबाग से 29 वर्षीय, करेली से 24 व 51 वर्षीय, नया पुरवा करेली से 26 व 31 वर्षीय, ओल्ड कटरा से 52 वर्षीय, कीडगंज से 45 व 19 वर्षीय, तेलियरगंज से 31 वर्षीय, मेजा से 46 वर्षीय, मांडा से 80 वर्षीय, लीडर रोड से 45 वर्षीय, ओल्ड एटीसी से 30 वर्षीय, झुंसी से 31 वर्षीय, 57 वर्षीय, 58 वर्षीय व 57 वर्षीय, टैगोर टाउन से 37 वर्षीय, मुंडेरा से 27 वर्षीय,दरभंगा कॉलोनी से 45 वर्षीय, चौक से 45 वर्षीय, थार्नहिल रोड सिविल लाइंस से 50 वर्षीय, शांतिपुरम से 45 वर्षीय, अतरसुइया से 20 वर्षीय,सहसों से 23 वर्षीय, चौक गंगा दास से 48 वर्षीय,मुट्टीगंज रानी फूलपुर का हाता से 22 वर्षीय, 55 वर्षीय, प्रीतमनगर से 24 वर्षीय, 49 वर्षीय,जसरा से 35 वर्षीय,चौक से 18 वर्षीय,आरपीएफ बैरक लाइन से दो जवान,रिजर्व पुलिस से एक जवान पॉजिटिव आया है नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में दो दर्जन से अधिक इलाके नए हॉटस्पॉट भी बने हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी उधर सीएमओ की सूचनानुसार रविवार को 279 के नमूने लिए गए हैं.

जबकि, 462 की रिपोर्ट निगेटिव आई है बढ़ते मरीजों के साथ ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है रविवार को 24 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई.

इसमें नौ स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से हैं जबकि, 15 कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल से हैं एल-1 हॉस्पिटल के डॉ०उत्सव सिंह ने बताया कि रविवार को जिन लोगों की छुट्टी दी गई है.

उसमें चौक से तीन, नैनी, पुलिस लाइन,शाहगंज, कीडगंज, साउथ मलाका,करेली, दारागंज बख्शी तालाब,मुंडेरा, बरौत,कालिंदीपुरम, सिविल लाइंस से एक-एक लोग शामिल है.

उधर, एसआरएन के नोडल इंचार्ज डॉ० सुजीत कुमार के अनुसार एसआरएन से रविवार को छुट्टी पाने वालों में कीडगंज,मिर्जापुर, उंचवागढ़ी,गाजीपुर सहित नौ लोग शामिल हैं.

वहीं दूसरी ओर करोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु जिले में कोरोना से 70 वर्षीय महिला के साथ दो लोगों की मौत हो गई है. महिला करछना के भीरपुर इलाके की रहने वाली थी उसकी मौत तीन दिन पहले हुई थी.

रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद सम्पर्क में आने वाले परिवार के साथ आस पास के 22 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है. दूसरी मौत पूरामुफ्ती के 55 वर्षीय अधेड़ की हुई है. वह नौ जुलाई को हालत खराब होने पर उपचार कराने एसआरएन चिकित्सालय आया थे. दो मौतें होने से कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों ने चाईबासा के बरकोला सड़क पर बनी पुलिया को उड़ाया

Next Post

हरियाणा में Facebook, ट्विटर से जुड़े सोशल मीडिया न्यूज प्लेटफॉर्म पर बैन

Next Post
हरियाणा में Facebook, ट्विटर से जुड़े सोशल मीडिया न्यूज प्लेटफॉर्म पर बैन

हरियाणा में Facebook, ट्विटर से जुड़े सोशल मीडिया न्यूज प्लेटफॉर्म पर बैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d