चतरा: राज्य के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोगता ने आज चतरा नगर भवन में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. अपने संबोधन में मंत्री भोगता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता के साथ दृसाथ सामाजिक समरसता व सादा जीवन, उच्च विचार की सच्चे प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने समाज के सभी वर्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया थाद्य इस मौके पर मंत्री सत्यानन्द भोगता ने विधायक मद से स्व. कर्पूरी ठाकुर भवन के निर्माण व उनकी प्रतिमा के अनावर की भी घोषणा की. वहीं नाई समाज की ओर से मंत्री को एक दश सूत्री मांग-पत्र भी सौपा गया. मंत्री ने समाज के उत्थान के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. समारोह के मौके पर मंत्री सत्यानंद भोगता का ढ़ोल नगाड़े की थाप और फूल माला पहनाकर लोगों ने परंपरागत तरीके से उनका अभिनंदन किया.

