BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्रा मर्डर मामला: अवैध संबंध छिपाने को लेकर चाची ने की थी हत्या

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
जमीन संबंधी विवाद में 6 लोगों की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे 27 वर्षीय संकेत कुमार मिश्रा का कर्रा थाना क्षेत्र में हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का खूंटी एसपी के प्रयास से उद्भेदन कर लिया गया है. बताया गया कि यह हत्या अवैध संबंध के कारण किया गया है.

जानकारी के अनुसार, संकेत मिश्रा की चाची का अवैध संबंध घर के नौकर से था, जिसकी भनक संकेत को लग गई थी. इस संबंध को छिपाने के लिए चाची और नौकर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.

बता दें कि हत्या करने के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया था. गुरुवार को कर्रा स्थित छाता नदी के समीप पिकनिक स्पॉट प्रेमघाघ के पास जंगल से पुलिस ने उसका अधजला शव बरामद किया. शव की पहचान उसके पिता अनिल मिश्रा ने उसके जल चुके जैकेट के एक टुकड़े से की.

वहीं अनिल मिश्रा ने बताया कि संकेत आठ दिन पहले अपनी पत्नी व डेढ़ वर्षीय एकमात्र पुत्री के साथ फ्रेंड्स कालोनी पंडरा, रांची स्थित अपनी ससुराल गया था. दो जनवरी को उसने फोन कर यह जानकारी दी थी कि उसने कांके रोड स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में एकाउंटेंट की नौकरी पकड़ ली है.

बताया गया कि ससुराल से दो दिन पूर्व विगत मंगलवार को वह अपने श्वसुर नागेंद्र पाठक की टीवीएस मोपेड लेकर काम पर जाने की बात कहकर निकला था. तब से वह वापस नहीं लौटा. आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूर्व मंगलवार को ही उसकी हत्या कर दी गई थी. गुरुवार दोपहर जैसे ही इस हत्या की खबर फैली, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक

Next Post

22 जनवरी को केंद्रीय सभा की बैठक मधुपुर में

Next Post
22 जनवरी को केंद्रीय सभा की बैठक मधुपुर में

22 जनवरी को केंद्रीय सभा की बैठक मधुपुर में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d