BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए इमरान खान ने अब सिद्धू को भेजा निमंत्रण

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए इमरान खान ने अब सिद्धू को भेजा निमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू को 9 नवंबर को होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया है. इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को ये निमंत्रण भेजा गया है. पाकिस्तानी सांसद फैसल जावेद खान ने पीएम इमरान खान के निर्देश पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें 9 नवंबर को पाकिस्तान बुलाया है.

हालांकि अभी सिद्धू की ओर से ये नहीं बताया गया है कि वह जाएंगे या नहीं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्होंने इमरान खान का न्योता स्वीकार कर लिया है. बता दें कि 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भारत की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हो रहे हैं. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एक सामान्य श्रद्धालु के रूप में जाएंगे, न कि पाकिस्तान के द्वारा आमंत्रित मेहमान के तौर पर.

इससे पहले जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे, उस समय नवजोत सिंह सिद्धू पाक की यात्रा पर गए थे. वहां पर उन्होंने सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था और इसके बाद भारत की सियासत में तूफान आ गया था. हालांकि सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा था कि बाजवा खुद उनसे आकर गले मिले थे. उसके बाद सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी आलोचना की थी.

राजनीति में अपने बड़े-बड़े बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से खामोश हैं. उनकी चुप्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 21 जुलाई को किया था. दरअसल पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ वर्चस्व की लड़ाई में उन्हें पीछे हटना पड़ा है. पहले राहुल गांधी एंड कंपनी ने उन्हें जमकर आगे बढ़ाया, लेकिन अंतत: पंजाब चुनावों में अमरिंदर की ही चली. इसके बाद वह किनारे हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर, बीजेपी ने कहा- सार्वजनिक करें कार्यक्रम

Next Post

13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे चिदंबरम

Next Post
13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे चिदंबरम

13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे चिदंबरम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d