जैसे- जैसे हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. वैसे-वैसे बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा हैं. एक तरफ डेंगू से लोग परेशान थे तो वहीं दूसरी तरफ रहस्यमय बुखार ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है. कासगंज से एक घटना सामने आई है. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है. कासगंज के पटियाली कस्बे में शनिवार को 12 घंटे के अंदर रहस्यमय बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई है.
मृतक बच्चों में दो सगे भाई-बहन हैं. जबकि दूसरा दुधमुंहा बच्चा है. एक ही दिन में तीन बच्चों की मौत से जहां लोगों में दहशत है. वहीं स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य परीक्षण को पहुंची है.

