संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस महीने कश्मीर मुद्दे पर चर्चा नहीं करेगा.कश्मीर पर नहीं होगी चर्चा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में. ब्रिटेन की स्थायी प्रतिनिधि और नवंबर के लिये सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष केरन पीयर्स ने कहा कि दुनिया में कई और मुद्दे चल रहे हैं. उन्होंने कहा, “नहीं, कश्मीर के लिये हमारे पास कुछ भी पूर्व निर्धारित नहीं है.”
पीयर्स ने कहा, “दुनिया में कई मामले चल रहे हैं और हर महीने अध्यक्ष उनमें से कुछ मुद्दों को चुनते हैं जो सुरक्षा परिषद के कामकाज में नियमित रूप से सूचीबद्ध नहीं होते हैं.”
पाकिस्तान और चीन द्वारा कश्मीर पर बैठक बुलाए जाने की मांग के बाद सुरक्षा परिषद ने अगस्त में भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के मामले में बंद कमरे में चर्चा की थी. यह चर्चा बिना किसी नतीजे या बयान के खत्म हुई थी. परिषद के अधिकतर सदस्यों ने इसे भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा बताया था.

