BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ : मायावती

by bnnbharat.com
August 6, 2019
in समाचार
कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ : मायावती

Kashmiris will get benefit from central government's decision in future: Mayawati

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहां के लोगों को आगे मिलेगा. मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, “संविधान की ‘सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय’ की मंशा को देश भर में लागू करने हेतु जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी धारा 370 व 35ए को हटाने की मांग काफी लम्बे समय से थी. अब बसपा उम्मीद करती है कि इस संबंध में केंद्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहां के लोगों को आगे मिलेगा.”

Also Read This:- नेहरु ने जम्मू कश्मीर पर थोपा था 370 का कलंक : जुगल किशोर शर्मा

उन्होंने आगे लिखा, “इसी प्रकार, जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख को अलग से केंद्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने से खासकर वहां के बौद्घ समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी मांग अब पूरी हुई है, बसपा जिसका भी स्वागत करती है. इससे पूरे देश में, विशेषकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बौद्घ अनुयाई काफी खुश हैं.”

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में प्रस्ताव पेश किया था. संसद में इस प्रस्ताव के आने के बाद विपक्ष लगातार विरोध कर रही है, तो वहीं इस प्रस्ताव पर बसपा ने केंद्र सरकार का समर्थन कर सबको चौंका दिया है. विपक्ष धारा 370 को हटाने वाले प्रस्ताव पर दो भागों में बंट गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर मतलब, PoK और अक्साई चीन भी उसका हिस्सा: अमित शाह

Next Post

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, 2 लोगों की मौत, 12 घायल

Next Post
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, 2 लोगों की मौत, 12 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, 2 लोगों की मौत, 12 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d