डालटनगंज:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. अजफर हसनैन सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के गणके एवं जोरकट गांव पहुंचे.यहां उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किए गए बागवानी एवं मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत टीसीबी निर्माण, मेड़बंदी आदि की जांच की.उन्होंने बागवानी में समय पर काम पूरा नहीं होने एवं मनरेगा कार्यो की धीमी प्रगति पर रोजगार सेवक को चेतावनी दी.साथ ही कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया.उन्होंने लाभुकों को भी समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसान एवं स्थानीय लोगों को ही लाभ होना है.इसलिए इसमें शिथिलता नहीं बरतें, बल्कि रूचि के साथ तेजी से कार्य करें.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बागवानी परिसर में वैकल्पिक खेती के लिए भी किसानों को जागरूक किया.मौके पर बीपीओ नीति सिन्हा, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, जेई अंकेश कुमार एवं समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे.