BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KBC 12: आखिरी एपिसोड शूट कर बोले अमिताभ बच्चन – अब रिटायर हो चुका हूं….

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
अब नए सीजन के साथ होगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की वापसी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अमिताभ ने लिखा, “शो की क्रू और पूरी टीम बहुत केयरिंग थी.. ये बहुत कुछ ऐसी चीज है जो सेट से आपको खींच लाती है.. सभी एक साथ इकट्ठे हुए उसे यादगार बनाने के लिए जिसमें हर किसी ने अपनी पूरी कोशिश की थी महीनों तक.”

बॉलीवुड के महानायक ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का आखिरी एपिसोड शूट किया है. बिग बी ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए फैन्स को दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो चुका हूं… मैं माफी चाहता हूं आप सभी से… कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का ये आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है… शायद कल बेहतर हो पाऊंगा. लेकिन याद रखिएगा… काम तो काम होता है और इसे पूरी शिद्दत से किया जाना चाहिए.”

कैसा रहा KBC से अमिताभ का फेयरवेल ?

जैसा कि अमिताभ की बातों से साफ है कि वह अब शायद ही कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन में नजर आएं. तो उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए शो के आखिरी एपिसोड का अंत कैसा रहा. उन्होंने लिखा, “शो के आखिरी एपिसोड में फेयरवेल के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला… सभी चीजें आपस में जुड़ी हुई हैं… इच्छा बस ये है कि ये सब कभी रुके नहीं और हमेशा चलता रहे. उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द ही दोबारा हो सके.”

अमिताभ ने लिखा, “शो का क्रू और पूरी टीम बहुत केयरिंग थी.. ये बहुत कुछ ऐसी चीज है जो सेट से आपको खींच लाती है.. सभी एक साथ इकट्ठे हुए उसे यादगार बनाने के लिए जिसमें हर किसी ने अपनी पूरी कोशिश की थी महीनों तक.” बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का ये सीजन अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 से ठीक होने के बाद शूट किया था. कोविड के वक्त माना जा रहा था कि शायद इस बार का सीजन अमिताभ शूट नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने दमदार वापसी की.

अमिताभ के पास फिल्मों की फेहरिस्त

बॉलीवुड के महानायक जल्द ही 80 के हो जाएंगे लेकिन उनके पास अभी भी काम की कोई कमी नहीं है. अमिताभ जहां एक फिल्म में नजर आने वाले होते हैं तो वहीं उनके कई प्रोजेक्ट्स का दर्शक इंतजार कर रहे होते हैं. बता दें कि आने वाले वक्त में चेहरे, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, झुंड और मेडे जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो व 15 लाख के इनामी मुकेश गंझू का सरेंडर

Next Post

पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू की बधाई दी

Next Post
जमीन से जुड़े और गरीबी को समझने वाले व्यक्ति थे रघुवंश: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू की बधाई दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d