BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KBC 12: अनूपा दास बनी 1 करोड़ जीतने वाली तीसरी विनर

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
KBC 12: अनूपा दास बनी 1 करोड़ जीतने वाली तीसरी विनर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केबीसी 12 में अब तक दो महिलाएं 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं. हाल ही आईपीएस मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपए जीते थे. केबीसी को इसके बाद तीसरा करोड़पति भी मिल गया है. केबीसी में 1 करोड़ जीतने वालीं तीसरी महिला हैं छत्तीसगढ़ की अनूपा दास. केबीसी के प्रोमो में उनकी छोटी सी स्टोरी दिखाई पड़ती है, लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अनूपा दास की संघर्ष की कहानी आखिर क्या है…

अनूपा दास छत्तीसगढ़ के बस्तर में सरकारी शिक्षिका हैं. वह तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनका तलाक हो चुका है. वह शहर से सटे आसना हायर सेकंडरी स्कूल में भौतिकी की व्याख्याता हैं. उनके पिता दिनेश चंद्र दास ज्योतिषाचार्य हैं. माता सरस्वती दास बैंक से सेवानिवृत्त हैं. अनूपा केबीसी में उनके इलाज के लिए धन जुटाने की बात कहती हैं. वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित हैं.

2019 में मां को कैंसर होने की बात सामने आने पर परिवार की चिंता बढ़ गईं. इसके बाद इलाज पर काफी पैसे खर्च हो चुके हैं. इस साल फरवरी में अनूपा मां सरस्वती दास को इलाज के लिए मुंबई लेकर गईं. मार्च में पूरे देश में लॉकडाउन लग गया. वहां मां-बेटी किराए का कमरा लेकर रहने को मजबूर हो गई. वहीं केबीसी में जाने के लिए प्रयास करने की सोची.

मां का इलाज कराने के बाद कुछ समय पहले ही मां-बेटी अनलॉक-4 में जगदलपुर लौटी हैं. अनूपा दास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंचपथ चौक स्थित कन्या शाला में शुरू की. मिडिल स्तर से हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल जगदलपुर से पूरी करके पीजी कालेज धरमपुरा से उन्होंने भौतिकी में एमएससी की डिग्री हासिल की. वे दिल्ली यूपीएससी की तैयारी के लिए गई थीं.

बस्तर की बेटी के केबीसी में एक करोड़ रुपये जीतने की उपलब्धि हर कोई बेहद खुश है. केबीसी में हॉट सीट तक पहुंचने वाली वे बस्तर संभाग की अब तक की पहली प्रतिभागी हैं. अनूपा का शो 25 नवंबर को रात 9 बजे प्रसारित होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC ने की पीएम मोदी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Next Post

कौन है बेहतर T20 कप्तान… इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा

Next Post
कौन है बेहतर T20 कप्तान… इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा

कौन है बेहतर T20 कप्तान... इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d