BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप कुश्ती में शामिल होंगे 24 पहलवान

by bnnbharat.com
December 4, 2020
in समाचार
विश्व कप कुश्ती में शामिल होंगे 24 पहलवान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बेलग्रेड में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2020 तक विश्व कप कुश्ती का आयोजन किया गया है. इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 42 सदस्यों (24 पहलवान, 9 कोच, 3 सहायक कर्मचारी और 3 रेफरी) का एक दल सर्बिया का दौरा करेगा. मार्च में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान भाग लेंगे. मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद भारतीय पहलवानों के लिये ये पहली कुश्ती प्रतियोगिता है.

टूर्नामेंट में भागीदारी के लिये 90 लाख रुपये से अधिक की राशि सरकार द्वारा अनुमोदित की गई है. इसमें हवाई यात्रा टिकट, बोर्डिंग और लॉजिंग, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग लाइसेंस फीस, वीजा शुल्क और खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और निर्णायक के लिए पॉकेट भत्ते शामिल हैं.

भारत ने कुश्ती में अब तक चार ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं. बजरंग पुनिया (पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 65 किलोग्राम), विनेश फोगाट (महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग), रवि कुमार और दीपक पूनिया टोक्यो ओलंपिक के लिये अब तक कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं. भारतीय पहलवानों के पास मार्च 2021 में निर्धारित एशियाई क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट और 29 अप्रैल से 2 मई 2021 तक निर्धारित विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में कोटा स्थान प्राप्त करने के दो और अवसर होंगे.

टूर्नामेंट में निम्नलिखित पहलवान भाग लेंगे

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती : रवि कुमार (57 किलोग्राम), राहुल अवारे (61 किलोग्राम), नवीन (70 किलोग्राम), गौरव बालियान (79 किलोग्राम), दीपक पूनिया (86 किलोग्राम), सत्यव्रत कादियान (97 किलोग्राम), सुमित (125 किलोग्राम)

पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती : अर्जुन हलकुर्की (55 किलोग्राम), ज्ञानेंदर (60 किलोग्राम), सचिन राणा (63 किलोग्राम), आशु (67 किलोग्राम), आदित्य कुंडू (72 किलोग्राम), साजन (77 किलोग्राम), सुनील कुमार (87 किलोग्राम), हरदीप (97 किलोग्राम), नवीन (130 किलोग्राम)

महिला वर्ग : निर्मला देवी (50 किलोग्राम), पिंकी (55 किलोग्राम), अंशु (57 किलोग्राम), सरिता (59 किलोग्राम), सोनम (62 किलोग्राम), साक्षी मलिक (65 किलोग्राम), गुरशरण प्रीत कौर (72 किलोग्राम), किरण (76 किलोग्राम)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

KBC 12: अपने ज्ञान से गरीब किसान ने जीते 50 लाख

Next Post

आज रात 12 बजे से फ़्री ऐक्सेस कर सकेंगे Netflix

Next Post
‘हिंदुओं और भारत को बदनाम’ करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

आज रात 12 बजे से फ़्री ऐक्सेस कर सकेंगे Netflix

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d