BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र की मोदी सरकार में शामिल होने को JDU तैयार- केसी त्यागी

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
केंद्र की मोदी सरकार में शामिल होने को JDU तैयार- केसी त्यागी
Share on FacebookShare on Twitter

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का एक बड़ा बयान सामने आया है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive Committee) की बैठक के बाद पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी (KC Tyagi) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर उनकी पार्टी को संख्‍या बल के आधार पर (Proportional Representation) जगह मिलती है तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल (Central Cabinet) में शामिल होने के लिए तैयार है. उनके इस बयान को आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से जोड़कर देखा जा रहा है.

दूसरी बार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने नीतीश कुमार

जेडीयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को दिल्‍ली में हुई. इसके बाद राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के जेडीयू अध्‍यक्ष (JDU President) बनने पर अंतिम मुहर लग गई. उन्‍होंने बतौर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष दूसरी बार पदभार ग्रहण कर लिया. बैठकों में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई. इसके बाद केसी त्‍यागी के बयान का गहरा अर्थ लगाया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को तैयार जेडीयू

बैठक के बाद केसी त्‍यागी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल गठन के वक्‍त जेडीयू ने एक मंत्री पद की पेशकश को इनकार कर दिया था. अगर संसद में संख्‍या बल के अनुपात में जगह मिले तो जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार है. उन्‍होंने यह भी कहा कि जेडीयू ने बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उपमुख्‍यमंत्री बनाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएसपी रैंक के छह अफसरों का तबादला

Next Post

चार उप सचिव को संयुक्त सचिव में मिली प्रोन्नति

Next Post
चार उप सचिव को संयुक्त सचिव में मिली प्रोन्नति

चार उप सचिव को संयुक्त सचिव में मिली प्रोन्नति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d