BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम किसान के लाभार्थियों को मिलेगा केसीसी

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
पीएम किसान के लाभार्थियों को मिलेगा केसीसी

पीएम किसान के लाभार्थियों को मिलेगा केसीसी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची लोकेश मिश्रा ने केसीसी ऋण से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रांची समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने देश के सभी योग्य किसानों को केसीसी के अंतर्गत आच्छादित करने के लिए एक अभियान चलाया है.

यह अभियान जिले में 8 फरवरी 2020 से 25 फरवरी 2020 तक मिशन मोड में चलाया जा रहा है. इसमें पीएम किसान योजना के उन सभी लाभार्थी जिन्हें केसीसी नहीं दिया गया है, उन्हें केसीसी से आच्छादित किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि आईबीए ने इस अभियान में केसीसी प्राप्त करने के लिए एक पेज का सरलीकृत आवेदन तैयार किया है, जो सभी बैंकों के वेबसाइट, मंत्रालय के वेबसाइट (www.agricoop.gov.in) और पीएम किसान पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) पर उपलब्ध है.

उन्होंने पीएम किसान के लाभार्थियों से अपने बैंक जहां उनका पीएम किसान खाता है, वहां पहुंचकर एक पेज का आवेदन, जमीन के दस्तावेज और बोये जाने वाले फसल का विवरण देकर केसीसी इस अभियान अवधि के दौरान प्राप्त करने का अनुरोध किया.

सीओ/बीडीओ को दिये गये निर्देश

प्रेस काॅन्फ्रेंस में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा ने कहा कि किसानों को बैंक में देने के लिए जो भी आवश्यक कागजात चाहिए. इसके लिए सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि इस योजना का लाभ लेने आनेवाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कागजात मुहैया करायें. साथ ही सभी बीडीओ को भी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है. जेएसएलपीएस के सखी मंडल को भी इसकी जानकारी दी गयी है.

प्रेस काॅन्फ्रेंस में अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को आठ से 25 फरवरी तक केसीसी दिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि तीन तरह के केसीसी दिये जा रहे हैं। पहला, जो नये किसान हैं. दूसरा, जो किसान पहले से केसीसी ले चुके हैं और अब इनएक्टिव हैं उनको एक्टिवेट करने का प्रयास किया जायेगा. इसमें लिमिट बढ़ाने की आवश्यकता होेगी, तो लिमिट भी बढ़ाया जायेगा. तीसरा, इसमें अब फिशरीज और डेयरीज को शामिल किया गया है. 1.60 लाख का केसीसी लोन लेते हैं तो कुछ भी सिक्युरिटी की जरुरत नहीं.

उन्होंने आगे बताया कि जिन लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उनकी सूची हमें मिल गयी है, जिसे सभी बैंकों को दे दिया गया है, आवेदनों की मैपिंग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आच्छादित करने का प्रयास किया जायेगा.

सभी संबंधित विभाग मिलकर जागरुकता फैलायेंगे और एप्लीकेशन जेनरेट करेंगे. ब्रांच लेवल पर बैंकों को कहा गया है कि पंचायत स्तर पर वो कम से कम एक या दो कैंप करेंगे. इसके अतिरिक्त ब्लाॅक स्तर पर मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा, ताकि आसपास के लोग केसीसी का आवेदन दे सकें. बैंकों को किसानों से प्राप्त आवेदनों को 12 दिनों के अन्दर केसीसी देने का निर्देश दिया गया है.

प्रेस काॅन्फ्रेंस में डीडीएम नाबार्ड रांची एसएस राम, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची अशोक कुमार सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची मनोज कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अरुप कुमार चैधरी, डीपीएम जेएसएलपीएस शांति मार्डी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ISJK के मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार, विस्फोटक तथा अन्य सामग्री बरामद

Next Post

रेल मंत्री कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी, पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी मेट्रो

Next Post
रेल मंत्री कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी, पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी मेट्रो

रेल मंत्री कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी, पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी मेट्रो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d